मुंगेर, अक्टूबर 24 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर प्रखंड के रणगांव स्थित धर्मशाला में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने शनिवार को एडीएम सुमन कुमार और तारापुर के एसडीओ महेश कुमार निर्माण स्थल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया और संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। कुछ दिन पूर्व अधिवक्ताओं की टीम भी निर्माण स्थल का निरीक्षण कर चुकी है। अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय शुरू होने से तारापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल न्यायिक कार्यों के लिए लोगों को करीब 50 किलोमीटर दूर मुंगेर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। न्यायालय शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों को अप...