Munger News: अनुकूल मौसम से धान की फसल लहलहाई, अच्छी पैदावार की उम्मीद में किसान
मुंगेर, अक्टूबर 11 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, निज संवाददाता। अनुकूल मौसम और समय पर हुई बारिश से प्रखंड के किसानों के चेहरे पर रौनक है। इस बार धान की फसल अच्छी होने की उम्मीद जताई जा रही है। खेतों में पर्याप्त नमी और बीच-बीच में धूप मिलने से धान के पौधों का विकास बेहतर हुआ है। कई खेतों में बालियां निकलने लगी हैं। फसल की हरियाली और बालियों को देखकर किसान उत्साहित हैं। किसानों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस बार फसल की स्थिति काफी बेहतर है और अब तक रोग-कीट का प्रकोप भी कम रहा है। हालांकि किसानों को अंतिम चरण में मौसम को लेकर चिंता भी है। असमय बारिश होने से उपज और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, इसलिए किसान नियमित रूप से खेतों की निगरानी कर रहे हैं।
धान की फसल और मौसम की स्थिति किसान सोहन सिंह, चेतन सिंह, भूषण यादव और बिरजू यादव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.