Munger News: अतिक्रमण हटाने से नाराज फुटकर दुकानदारों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
मुंगेर, सितम्बर 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में सोमवार को फुटकर दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ अंबेडकर चौक के समीप मुख्य सड़क को जाम कर नारेबाजी की। सड़क जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे फुटकर दुकानदारों ने बताया कि, अतिक्रमण हटाने के नाम पर बार-बार उनकी दुकानें हटाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उनके लिए स्थायी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रही है। फुटकर दुकानदार पूनम देवी, सलीम खान, सद्दाम, कारेलाल साह, अनवर खान, लक्ष्मी देवी ने बताया कि, फुटकर दुकानें ही उनके परिवार की रोजी-रोटी और आजीविका का मुख्य साधन हैं। दुकानें हटाए जाने के बाद उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : अतिक्रमण हटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.