मुंगेर, जुलाई 7 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। शहर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। बड़े-बड़े दावों के उलट शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। प्रशासन का बुलडोजर चलता तो है, लेकिन उसके जाते ही दुकानें फिर से सड़क पर सज जाती हैं। ऐसा लगता है कि निगम की यह कार्रवाई अब सिर्फ एक रूटीन वर्क बनकर रह गई है, जिससे आम जनता को जाम के झंझट से कोई परमानेंट निजात नहीं मिल पा रही है。

मुख्य बाजारों में अतिक्रमण ​एक नंबर ट्रैफिक से शास्त्री चौक तक अतिक्रमण का जालः ​शहर का कोई ऐसा मुख्य कोना नहीं बचा है, जहां अतिक्रमणकारियों का कब्जा न हो। एक नंबर ट्रैफिक से लेकर पूरबसराय और कस्तूरबा वॉटर से लेकर पूरा कौड़ा मैदान बाजार अतिक्रमण की चपेट में है। वहीं, क...