मुंगेर, सितम्बर 27 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर बाजार में दो दिनों तक लगातार चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद नगर पंचायत की कार्रवाई थमते ही सड़क किनारे फिर से दुकानें सजने लगी हैं। सुल्तानगंज-देवघर और तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग के दोनों किनारों पर फल, सब्जी और अन्य सामग्री बेचने वालों ने दोबारा सड़क तक दुकानें लगा ली हैं। इससे बाजार की सड़कें संकरी हो गई हैं जिससे वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। शनिवार को भाद्र पूर्णिमा के अवसर पर सुल्तानगंज से देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक रहा। छोटी-बड़ी गाड़ियों की आवाजाही के बीच सड़क किनारे लगी दुकानों के कारण रह-रहकर जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी परेशानी ...