मुंगेर, सितम्बर 28 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। नगर के मुख्य बाजार और नंदलाल बसु चौक से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।सड़क को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए लगातार अनुमंडल पदाधिकारी सक्रिय है। इसी क्रम में रविवार की देर शाम एसडीएम प्रेम कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों के साथ शहर के मुख्य बाजार का जायजा लिया।

अतिक्रमण पर कड़ी चेतावनी इस दौरान उन्होंने दोबारा सड़क किनारे और पुल पर दुकानें लगाने वाले फुटकर दुकानदारों तथा अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। एसडीएम ने नंदलाल बसु चौक से कठरा मार्केट, एकता पार्क, मुख्य बाजार होते हुए आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया। हाल ही में नगर परिषद और प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क किनारे...