मुंगेर, जुलाई 9 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को शामपुर थाना क्षेत्र के अग्रहण गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में एक पक्ष से हंशु यादव एवं दूसरे पक्ष से बमबम यादव तथा प्रियांशु कुमार जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय परिजनों के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जख्मी हंशु यादव ने बताया कि मैं ग्राहक सेवा केंद्र से पैसे निकालकर घर जा रहा था तभी बमबम यादव अपने कुछ आदमी के साथ मेरे साथ मारपीट करने लगा। मेरा 10,000 नगद एवं सोने का लॉकेट छीन लिया। वहीं दूसरे पक्ष से बमबम यादव ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर हंशु यादव से मारपीट की घटना हुई है। हंशु यादव और उसके लोगों ने मुझे एवं मेरे पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों के सहयोग से जख्मी को अनुमंडल अस्पताल में भर्त...