Munger News: अग्नि सुरक्षा को लेकर दुर्गा पूजा पंडाल में समिति सदस्य और ग्रामीणों को किया जागरूक
मुंगेर, अक्टूबर 8 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।अनुमंडल अग्निशमनालय, हवेली खड़गपुर की ओर से गुरुवार को मुलुकटांड़ के समीप प्रोजेक्टर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी मुंगेर मधु राय के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को आग से बचाव और सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सब ऑफिसर किशोर कुमार, प्रधान अग्निक अमरेंद्र कुमार पाल, प्रकाश कुमार, अग्निक बंटी कुमार एवं रंजन कुमार ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से वीडियो दिखाकर विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में आग के कारण, उससे होने वाले नुकसान और आग पर प्रभावी तरीके से काबू पाने के उपाय बताए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.