Munger News: अगले 72 घंटों में झमाझम बारिश के आसार, रविवार को मूसलाधार की चेतावनी
मुंगेर, अगस्त 28 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। क्षेत्र में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान हल्की फुहारों के साथ शुरू होने वाला बारिश का सिलसिला मूसलाधार बारिश तक पहुंचेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक मुकेश कुमार ने मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिक मुकेश कुमार के अनुसार, आज शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 68% आर्द्रता और 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली हवाओं के बीच 2.8 मिमी तक हल्की बारिश या छींटे पड़ने के आसार हैं। उमस की वजह से 'फील्स लाइक' तापमान 42 डिग्री तक महसूस होगा。 यह भी पढ़ें- Munger News: दो घंटे की झमाझम ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.