मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अक्षय नवमी (आंवला नवमी) पर्व बुधवार को आस्था के साथ मनाया गया। महिलाओं ने आंवला पेड़ की पूजा एवं परिक्रमा कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। कष्टहरणी, बबुआ घाट एवं सोझी घाट रोड आदि स्थानों पर आंवला पेड़ की पूजा के लिए सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही। आंवला पेड़ की पूजा कर भगवान विष्णु की आराधना की। कई महिलाएं व्रत में रहीं और व्रत से संबंधित कथा सुनी। मान्यता है कि, इस दिन भगवान विष्णु आंवला पेड़ में वास करते हैं। महिलाओं ने गंगा स्नान कर पास के आंवला पेड़ की पूजा एवं परिक्रमा की आंवला पेड़ में परिक्रमा कर धागा बांधा एवं पंडितों को भुआ दान किया। कई जगह श्रद्धालुओं ने आंवला पेड़ के नीचे परिवार के साथ भोजन ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया: हर्षोल्लास के साथ मनाई गई...