नई दिल्ली, जून 24 -- Multibagger Stocks: दुनिया भर के शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से एआई सेक्टर की कंपनियों को बोलबाला रहा है। ऐसी ही एक कंपनी Knowledge Atlas Technology है। यह कंपनी लोगों के बीच Zhipu नाम से लोकप्रिय है। बता दें, कंपनी के शेयरों की कीमतों में जनवरी से अबतक 200 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इसी साल Zhipu की लिस्टिंग हॉन्ग कॉन्ग के शेयर बाजार में हुई थी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अब कंपनी शेयरों की बिक्री के जरिए अरबों डॉलर जुटाने की कोशिशों में लगी हुई है। यह भी पढ़ें- खुल गया है एक और IPO, आज GMP 4 रुपये, जानें क्या करती है कंपनी8 जुलाई खत्म हो रहा है लॉक इन पीरियड रिपोर्ट के अनुसार Zhipu ने शेयरों की बिक्री को लेकर कुछ एडवाइजर्स से बातचीत भी की है। उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएग...