नई दिल्ली, जून 17 -- शेयर मार्केटमें बड़ा रिटर्न चंद घंटों या दिनों की कहानी नहीं होता। जो निवेशक मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियों को धैर्यपूर्वक वर्षों तक थामे रहते हैं, उनकी संपत्ति चुपचाप कई गुना बढ़ सकती है। पिछले 5 साल से लेकर 10 साल में 5 शेयरों ने यह साबित किया है। इन्होंने 2,600% से लेकर 7429% से अधिक का रिटर्न देकर Rs.1 लाख के निवेश को Rs.75 लाख तक पहुंचा दिया।वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर: 5 साल में 7429% रिटर्न 18 जून 2021 को वन ग्लोबल सर्विस प्रोवाइडर का एक शेयर मात्र 9.70 रुपये का था। आज 5% की तेजी के साथ 730.40 रुपये पर पहुंच गया है। इस लिहाज से बीते 5 साल में निवेशकों को 7429% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। अगर किसी ने पांच साल पहले 9.70 रुपये के भाव पर Rs.1 लाख का निवेश किया होता और होल्ड रखा होता तो आज उसकी रकम लगभग 75 लाख रुपय...