नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Diwali Holiday 2026: इस बार दिवाली का त्योहार रविवार, 8 नवंबर को है। जिसकी वजह से इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए स्टॉक मार्केट खुलेगा। शेयर बाजार में दिवाली की छुट्टी मंगलवार 10 नवंबर को होगी। इस दिन बीएसई और एनएसई में कोई भी कारोबार नहीं होगा। इस दिवाली अपने इंस्टा और वाट्सऐप के लिए पोस्टर खुद डिजाइन करेंमुहूर्त ट्रेडिंग 2026 का समय कब से कब (Muhurat trading timings 2026) कल रविवार दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए घरेलू शेयर बाजार एक घंटे के लिए खुलेगा। इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग दोपहर में 2:20 से 3:30 तक रहेगा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज 2:05 से 2:19 तक एक स्पेशल ट्रेडिंग सेशन संचालित करेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग का प्री सेशन 2:05 मिनट से 2:10 मिनट तक संचालित किया जाएगा। वहीं, 2:10 से 2:15 बजे तक लिमिट ऑर्डर्स...