नई दिल्ली, जून 18 -- इस्लामिक कैलेंडर में मुहर्रम पहला महीना होता है। इस्लाम धर्म में इस महीने को सबसे पाक माना जाता है क्योंकि ये साल की शुरुआत होती है। इस महीने की शुरुआत चांद देखने के बाद ही होती है। ऐसे में अलग-अलग देशों में इसकी तारीख अलग होती है। मुस्लिम समुदाय के लिए ये महीना बहुत ही खास माना जाता है। इस महीने में लोग अल्लाह की इबादत करते है और दुआएं मांगते हैं। इस साल सऊदी अरब, यूएई, ओमान और कतर में मुहर्रम 16 जून 2026 से शुरू हो चुका है। वहीं भारत और आसपास के कई देशों में चांद दिखने के बाद 17 जून 2026 से इस्लामी नए साल की शुरुआत मानी गई है। जानिए आखिर इस्लाम धर्म में मुहर्रम को इतना खास क्यों मानते हैं? साथ ही जानें आशूरा से जुड़ी जरूरी डिटेल्स के बारे में।क्यों इतना खास है ये महीना? 1. मुहर्रम का महीना इस वजह से भी खास माना जाता...