नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- केंद्र सरकार ने MSME सेक्टर के लिए बड़ी तैयारी कर ली है। दरअसल, सूक्ष्म, लघु एवं मझोला उद्यम मंत्रालय पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच MSME को सहायता देने के लिए आपातकालीन ऋण गारंटी योजना (ECLGS) जैसी ऋण गारंटी योजना की संभावनाओं पर विचार करने के लिए वित्तीय सेवा विभाग के संपर्क में है। सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योगों (MSME) के लिए ऋण गारंटी योजना पर विचार किए जाने के संबंध में एमएसएमई मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रजनीश ने कहा-हम ECLGS जैसी व्यवस्था के संबंध में वित्तीय सेवा विभाग के साथ संपर्क में हैं। उचित समय आने पर मैं इस बारे में और अधिक जानकारी साझा कर पाऊंगा। कोविड के दौर में आई थी योजना बता दें कि ECLGS मई, 2020 में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत शुरू की गई थी। इसका मकसद कोविड-19 महामारी के कारण बाधाओं के संदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.