नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- एमएस धोनी की आईपीएल 2026 में कब वापसी होगी? कब थाला पहला मैच खेलते हुए नजर आएंगे? माही को लेकर क्रिकेट के गलियारों में ऐसे कई सवाल हैं। धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक 5 मुकाबले खेल चुकी है, पहले तीन में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा हो, मगर पिछले दो मैच जीतकर टीम ट्रैक पर लौट आई है। अब बस इंतजार है तो धोनी की वापसी का। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार अब 'थाला' की वापसी का इंतजार भी खत्म होने को है। जी हां, धोनी की आईपीएल 2026 में वापसी की तारीख जो सामने आ गई है। यह भी पढ़ें- कोहली के खिलाफ ये गलती बनी LSG की हार की वजह? पहले ही ओवर में हो जाता खेला! रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का 2026 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का पहला मैच 23 अप्रैल को वानखेड...