नई दिल्ली, अगस्त 26 -- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने फूड एवं ड्रग विभाग की ड्रग इंस्पेक्टर ग्रुप बी भर्ती परीक्षा में धांधली सामने आने के बाद इसे रद्द कर दिया है। क्राइम ब्रांच की जांच में एग्जाम में गड़बड़ी के सबूत मिले हैं। यह भी पता चला है कि एक उम्मीदवार को इस परीक्षा का प्रश्नपत्र मिला था। बीते कुछ दिनों से अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगा रहे थे। मामले में सबसे पहले विधायक रोहित पवार ने पेपर लीक का आरोप लगाया था। MPSC परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने आज राज ठाकरे से भी मुलाकात की थी। वहीं पुणे में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में एक छात्रा ने भी यह मुद्दा उठाया था। महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग अब इस भर्ती परीक्षा को फिर से आयोजित करेगा। इस संबंध में आधिकारिक ...