नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा भी टाल दी गई हैं। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। यह फैसला परीक्षा अभ्यर्थियों के विरोध के बीच लिया गया है। अभ्यर्थी ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के कथित प्रश्नपत्र लीक और आयोग की परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एमपीएससी ने बताया कि वरिष्ठ नौकरशाह वी. राधा की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति मौजूदा परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है।दोबारा होगी आंसर शीट की जांच आयोग ने अपने बयान में कहा कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के मूल्यांकन को लेकर कई छात्र संगठनों और छात्रों ने आपत्तियां दर...