नई दिल्ली, जनवरी 1 -- MPPSC PCS Vacancy 2026 Notification : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पीसीएस यानी राज्य सेवा परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य के कुल 155 पदों की भर्ती निकली है। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। एमपी पीसीएस प्रीलिम्स में पहली बार नेगेटिव मार्किंग होगी।प्रारंभिक परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को होगी। रिक्तियों में अपर कलेक्टर के 17 पद और डीएसपी के 18 पद हैं।कहां कितने पद सामान्य प्रशासन विभाग - राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिलाध्यक्ष - 17 डीएसपी - 18 वाणिज्य कर अधिकारी - 3 जिला पंजीयक - 1 सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं - 1 मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रेणी...