भोपाल, अप्रैल 8 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार को मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान विभाग ने प्रदेश के कुल 32 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने व बिजली गिरने की संभावना जताई है, वहीं 7 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी उम्मीद जताई है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस मंडला में दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में तो तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी।आज प्रदेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.