MP TET को लेकर बड़ा ऐलान, अब ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश के शिक्षकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी अब ऑफलाइन मोड में भी कराई जाएगी। लंबे समय से इस परीक्षा को लेकर शिक्षकों के बीच नाराजगी थी, क्योंकि प्रदेश में इसे सिर्फ ऑनलाइन तरीके से कराने की योजना बनाई गई थी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद अब उम्मीदवारों के पास परीक्षा देने का एक और सहज विकल्प मौजूद रहेगा। यह कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित हुआ, जहां राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिससे पहले एनसीसी कैडेट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.