नई दिल्ली, मई 13 -- MP SET Result 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET)-2025 के उम्मीदवारों का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। आयोग ने 13 मई 2026 को शेष 10 प्रमुख विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं । इससे पहले 11 मई को 21 विषयों के परिणाम जारी किए गए थे, जिसके बाद अब सभी 31 विषयों की तस्वीर साफ हो गई है । यह परीक्षा 01 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से हजारों अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता हासिल करने के लिए शामिल हुए थे ।इन 10 विषयों के नतीजे हुए जारी आयोग ने मुख्य रूप से उन विषयों के परिणाम जारी किए हैं जिनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें शामिल हैं:रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिन्दी, जीव विज्ञान, प्रबंधन, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान ...