नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- MP Police Result Topper Cut Off : मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा संपन्न कराई गई, जिसके अंतर्गत 7500 पदों के लिए अगस्त 2025 में विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती के लिए प्रदेशभर से 9 लाख से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किए गए थे जिनमें से 6525 का चयन किया गया है। यानी 138 में से एक सेलेक्ट हुआ है। इनमें से लिखित परीक्षा का आयोजन मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में लगभग एक माह तक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया।सुनील मीणा ने किया टॉप सुनील मीणा ने 169 अंक हासिल कर एमपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है और टॉपर बने हैं। दूसरे नंबर पर अंकित रघुवंशी रहे...