नई दिल्ली, अगस्त 16 -- MP High Court Assistant Grade 3 Recruitment 2026: कोर्ट में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद शानदार और बड़ा अवसर आया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC), जबलपुर ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर असिस्टेंट ग्रेड-3 के 1174 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों और उच्च न्यायालय में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल 17 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 तय की गई है।शैक्षणिक योग्यता और अनिवार्य शर्तें इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को इन न्यूनतम शैक्षणिक और तकनीकी योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है: ग्रेजुएशन की डिग्री:...