MP Flood: बारिश का रौद्र रूप, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात; भोपाल में स्कूलों की छुट्टी
भोपाल, अगस्त 10 -- Madhya Pradesh Flood: मध्यप्रदेश में मॉनसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ और निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को कई जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने। सोमवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा और देवास में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल में रविवार रात से शुरू हुई तेज बारिश का असर सोमवार सुबह तक दिखाई दिया। शहर के कई हिस्सों में सड़कों पर पानी भर गया। सुबह वीआईपी रोड पर बीच सड़क पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया और जाम की स्थिति बनी। लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए प्रशासन ने भोपाल जिले में सोमवार को विद्यार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.