नई दिल्ली, जून 4 -- mp board supplementary result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल एमपी बोर्ड जल्द ही सप्लीमेंट्री यानी सेकेंड मेन परीक्षा 2026 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। हजारों ऐसे छात्र जिन्होंने नियमित बोर्ड परीक्षा में एक या अधिक विषयों में सफलता हासिल नहीं की थी या फिर अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे, उन्होंने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब उनके लिए रिजल्ट बेहद अहम साबित होने वाला है।सप्लीमेंट्री परीक्षा क्यों कराई जाती है? एमपी बोर्ड हर साल उन छात्रों को एक और मौका देता है जो नियमित परीक्षा में किसी विषय में पास नहीं हो पाते हैं। इसी उद्देश्य से सेकेंड मेन एग्जाम या सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्र...