नई दिल्ली, जून 12 -- MP Board Second Exam Result 2026 declared : MPBSE एमपी बोर्ड 12वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर सेकेंड चांस एग्जाम के नतीजे देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर अंक देख सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 से 26 मई 2026 के बीच आयोजित हुई थी। छात्र वेबसाइट से मार्कशीट की प्रति डाउनलोड कर सकेंगे, जबकि ऑरिजनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी। पिछले साल सेकेंड चांस 12वीं परीक्षा में कुल 57.60 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। आपको बता दें कि एमपी बोर्ड 12वीं मुख्य परीक्षा में 1 लाख 99 हजार छात्र फेल हो गए थे। अब इनमें ज्यादातर विद्यार्थियों ने सेकेंड चांस एग्जाम दिया होगा। MPBSE MP Board Second Exam Result ...