नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- MPBSE 10th 12th Result 2026, mpbse.nic.in: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 2026 कल 15 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। जो छात्र अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं या जिन्हें लगता है कि वे और बेहतर अंक हासिल कर सकते थे, उनके लिए 'दूसरी परीक्षा' 2026 का आयोजन किया जा रहा है। बोर्ड के नए नियमों के अनुसार, यह परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होने जा रही है। खास बात यह है कि इस बार एमपी बोर्ड ने 'सप्लीमेंट्री' यानी पूरक परीक्षा के पुराने ढर्रे को बदलकर इसे 'सेकंड मुख्य...