नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थी जो अपनी मेहनत का फल जानने के लिए बेताब हैं, उनका इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा कर देगा। पुरानी परंपराओं को देखें तो इस बार भी बोर्ड के चेयरमैन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे और उसके तुरंत बाद रिजल्ट की लिंक एक्टिवेट कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन शिक्षा विभाग के गलियारों में सुगबुगाहट तेज है। जैसे ही मार्कशीट जारी होगी, छात्र अपनी मेहनत का परिणाम mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresult...