नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। ताजा रिपोर्टों और सूत्रों की मानें तो बोर्ड इस हफ्ते में कभी भी नतीजों का ऐलान कर सकता है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही छात्रों और अभिभावकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। अमूमन देखा जाता है कि एमपी बोर्ड के नतीजे मई के महीने में आते हैं। पिछले साल भी 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे परिणाम घोषित किए गए थे। लेकिन इस बार बोर्ड काफी सक्रिय नजर आ रहा है और कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से निपटाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि नतीजे अप्रैल के मध्य में ही जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड की 10वीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.