नई दिल्ली, फरवरी 24 -- MPBSE MP Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन कार्य को और अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम उठाया है। बोर्ड अब आंसर कॉपी की चेकिंग की निगरानी के लिए एक मोबाइल ऐप का उपयोग करने जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य चेकिंग प्रक्रिया में तेजी लाना और काम में देरी या गड़बड़ी को रोकना है।क्या है आंसर कॉपी चेकिंग की नई तकनीक? वर्तमान में मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा समाप्त होने के बाद जब आंसर कॉपी की चेकिंग का काम शुरू होगा, तब यह ऐप मुख्य भूमिका निभाएगा। पिछले वर्षों में यह शिकायतें आती थीं कि कुछ शिक्षक आसंर कॉपी चेकिंग केंद्र पर ड्यूटी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.