नई दिल्ली, मार्च 25 -- MP Board 5th Result 2026 Declared: एमपी बोर्ड 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP), मध्य प्रदेश ने कक्षा 5वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। लाखों नन्हे छात्रों और उनके अभिभावकों का हफ्तों से चला आ रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गई, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Live: एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट Link, शिक्षा मंत्री कुछ देर में करेंगे घोषित इस वर्ष मध्य प्रदेश 5वीं बोर्ड परीक्षा में राज्य भर के सरकारी और निजी स्कूलों से लगभग 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चली थींशानदार रहा...