नई दिल्ली, मार्च 25 -- MP Board 5th 8th Result 2026 date, time : एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं रिजल्ट 2026 आज बुधवार 25 मार्च को घोषित होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश आज सुबह 11.30 बजे कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घो‍षित करेगा। विद्यार्थी सुबह 11.30 बजे से अपना परीक्षा परिणाम www.rskmp.in/result.aspx पोर्टल पर देख सकेंगे। राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी अनुसार 25 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषणा की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से राज्य शिक्षा केन्द्र कार्यालय के सभाकक्ष में संचालित की जाएगी। इसके बाद सुबह 11:30 बजे परीक्षा परिणाम पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षकगण राज्य शिक्षा केन्द्र की वेब पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर अपना रोल नंबर/समग्र आईडी डालकर रिजल्ट देख सकेंगे। साथ ही इसी पोर्टल ...