नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- MPBSE MP Board 12th Arts Toppers List 2026: इंतजार की घड़ियां आखिरकार खत्म हो गईं। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) ने 15 अप्रैल 2026 को 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यहां देखें - एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे। जैसे ही परीक्षा परिणाम सामने आए, पूरे प्रदेश में खुशी और जश्न का माहौल छा गया। खासकर उन छात्र-छात्राओं के घरों में जहां बच्चों की दिन-रात की मेहनत रंग लाई है। कला समूह यानी आर्ट्स संकाय के नतीजों पर नजर डालें तो इस बार भी छोटे शहरों और कस्बों के बच्चों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इस साल आर्ट्स स्ट्रीम में पहला मुकाम एक नहीं बल्कि दो होनहारों ने हासिल किया है। मुरैना जिले की द्रोण अकादमी की छात्रा श्रुति तोमर और छतरपुर के शासकीय महाराजा बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र आकाश अहिरवार...