नई दिल्ली, जून 16 -- MP Board 10th Result 2026 , mpbse.mponline.gov.in : एमपी बोर्ड 10वीं सेकेंड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं की द्वितीय परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर घोषित कर दिया गया है। विद्यार्थी रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालकर अपना परिणाम चेक सकते हैं। इससे पहले 12वीं की द्वितीय परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है। प्रदेश से 1 लाख 42 हजार 468 नियमित विद्यार्थियों ने फॉर्म भरा था। इसमें से 1 लाख 42 हजार 467 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 12 जून को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में 84 हजार 871 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इस परीक्षा में 62.31 प्रतिशत नियमित छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं , जबकि 57.36 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। MP Board 10th Second Exam Result 2026 LinkMP...