नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आज 15 अप्रैल 2026 का एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2026 जारी किया जाएगा। एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज सुबह 11 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा 'समत्व भवन' में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल करीब 16 लाख से अधिक विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in व mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट पर भी आसानी से चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को Roll Number की जरूरत पड़ेगी। MPBSE MP Board Result 2026 Live Updates मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयो...