नई दिल्ली, जून 16 -- मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने सोमवार को एक संदिग्ध अंतरराज्यीय कट्टरपंथी मॉड्यूल के सिलसिले में बिहार में मदरसा चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा गिरफ्तारी बिहार के मधुबनी जिले से की गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, कथित मॉड्यूल के अब तक के सबसे पुराने सदस्य 56 साल के इजहार उल हक को बिहार एटीएस और स्थानीय पुलिस की मदद से मधुबनी से गिरफ्तार किया गया। वह वहां एक मदरसा चलाता है। अधिकारी ने बताया कि इजहार को मधुबनी की एक अदालत में पेश किया गया और उसे ट्रांजिट रिमांड पर मध्यप्रदेश लाया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को बुधवार को मध्य प्रदेश लाए जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा क...