जयपुर, मार्च 13 -- राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस ने एक ऐसे महिला चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसकी चोरी करने की तरकीब सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। यह गिरोह मध्य प्रदेश के नीमच जिले से कार में सवार होकर राजस्थान आता था और भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों में महिलाओं के गहने चोरी करता था। चोरी के बाद शक से बचने के लिए आरोपी महिलाएं गहनों को निगल जाती थीं या कपड़ों में छिपा लेती थीं। मामला भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में शानू (31), व्रतिका (20), बरजी बाई (52), बसंती (60), मैना (28), पायल (20) और सपना (32) शामिल हैं। सभी महिलाएं मध्य प्रदेश के नीमच जिले के अलग-अलग गांवों की रहने वाली हैं।शीतला सप्तमी के मेले में की वारदात कोटड़ी थानाधिकारी महावीर मीणा के अनुसार, शीतला सप्...