नई दिल्ली, मार्च 3 -- राजस्थान के बारां जिले के जंगल एक बार फिर सरपट रफ्तार के साक्षी बने हैं। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक और चीता राजस्थान की सीमा में दाखिल हो गया है। केपी-3 नाम का यह नर चीता सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे रामगढ़ वन क्षेत्र में ट्रैक किया गया। खास बात यह है कि केपी-3, पिछले 15 दिनों से बारां में घूम रहे केपी-2 का छोटा भाई है। वन विभाग के मुताबिक दोनों चीतों की गतिविधियों पर कूनो और बारां की संयुक्त टीमें लगातार नजर बनाए हुए हैं। जीपीएस कॉलर के जरिए उनकी हर लोकेशन ट्रैक की जा रही है।रामगढ़ क्रेटर के आसपास मूवमेंट बारां के डीएफओ विवेकानंद माणिकराव बडे ने बताया कि केपी-3 फिलहाल रामगढ़ क्रेटर से करीब 3 किलोमीटर दूर मूव कर रहा है। टीम उसके मूवमेंट की दिशा, रफ्तार और संभावित ठहराव क्षेत्रों का विश्लेषण कर रही है। वहीं, ...