भोपाल, अप्रैल 12 -- गिद्ध को दुनिया के सबसे भारी और बड़े शिकारी पक्षियों में से शुमार किया जाता है। मध्य प्रदेश में बीते दिनों एक चोटिल गिद्ध का रेसक्यू कर उसे बचाया गया था मगर वह एकबार फिर चोटिल हो गया। इसबार गिद्ध को पड़ोसी देश पाकिस्तान में चोट लगी है। मध्य प्रदेश से छोड़े जाने के कुछ ही दिनों के भीतर वह अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर गया था। दोनों देशों के अधिकारियों और पर्यावरणविदों के बीच मजबूत बातचीत कर जख्मी गिद्ध को एकबार फिर बचा लिया गया है। लगभग दो साल की इस मादा गिद्ध को पहली बार 22 जनवरी 2026 को रेस्क्यू किया गया था। यह शाजापुर जिले के सुसनेर रेंज के परसुलिया गांव में घायल हालत में मिली थी। इसके बाद भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में डॉक्टरों ने ईलाज कर गिद्ध को फिर से फिट कर दिया था। हालांकि इसके बाद कुछ समय तक गिद्ध की गतिवि...