भोपाल, फरवरी 18 -- मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश एक बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में मांगे गए 50,000 करोड़ रुपये आवंटित नहीं किए गए, जिसके चलते राज्य को भारी कर्ज लेना पड़ा।हर दिन 213 करोड़ रुपये कर्ज ले रही सरकार पटवारी ने कहा कि प्रदेश का बजट प्रावधान लगभग 4.5 लाख करोड़ रुपये का है, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण सरकार 2025-26 के बजट का 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर सकी। उनके अनुसार, यह दर्शाता है कि बजट "खोखला और अवास्तविक" था। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार प्रतिदिन करीब 213 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है और इस वर्ष लगभग 72,000 करोड़ रुपये उधार लिए गए हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड में 14 ड्रग तस्क...