भोपाल, अक्टूबर 5 -- मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के मुद्दे पर अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखा है। राहुल गांधी ने वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने, दूसरे चरण की काउंसलिंग जल्द शुरू करने और आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को भेजे गए नोटिस वापस लेने की मांग की है। यह मुद्दा अभ्यर्थियों ने राहुल गांधी के सामने भी उठाया था और उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा था।अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में क्या मांग रखी? शिक्षक अभ्यर्थी लंबे समय से भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों की ओर से दिए गए ज्ञापन में वर्ग-2 और वर्ग-3 में खाली पदों को भर्ती में शामिल करने की मांग की गई थी। अभ्यर्थिय...