भोपाल, फरवरी 26 -- कांग्रेस विधायकों ने मध्य प्रदेश विधानसभा में अडानी समूह की कोयला खदानों के लिए भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने विधानसभा की संयुक्त समिति द्वारा जांच कराने की मांग की। कांग्रेस विधायकों ने गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा किया। विपक्षी विधायक सिंगरौली जिले में अडानी समूह की कोयला खदानों के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर सरकार से सवाल करते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया। प्रभावित लोगों को पर्याप्त मुआवजा नहीं देने का आरोप लगाते हुए विधानसभा की संयुक्त समिति द्वारा जांच कराने की मांग की। हालांकि, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नीति के अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि अनियमितताओं...