भोपाल, मार्च 14 -- मध्य प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को रविवार से कुछ समय के लिए थोड़ी निजात मिल सकती है। मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार 15 मार्च व इसके बाद अगले तीन-चार दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। विभाग का कहना है कि इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने व हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार के मौसम की बात करें तो आज प्रदेश में सभी जगह मौसम शुष्क रहने की संभावना है।बीते दिन नर्मदापुरम में चली तीव्र लू एक दिन पहले यानी शुक्रवार के मौसम की बात करें तो इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस कटनी के करौंद...