इंदौर, फरवरी 2 -- मध्य प्रदेश क इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान ग्वालियर निवासी अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है, जो महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। घटना बॉयज हॉस्टल के भीमराव बेडआंकर ब्लॉक के कमरे नंबर 43 की है। बताया जा रहा है कि जब उसका रूममेट कॉलेज से लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, जिस पर अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर अंतरिक्ष फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल हॉस्टल वार्डन और कॉलेज डीन को दी गई, जिसके बाद संयोगितागंज थाना पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच शुरू कर दी है। रूममेट के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.