टीमकगढ़, अगस्त 21 -- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने टीकमगढ़ पहुंचे। इस दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब अपनी जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत लेकर पहुंचे एक किसान ने नगर पालिका परिषद भवन के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों घटनाओं से मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ पहुंचने के बाद सबसे पहले जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे ताखा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनके सामने स्थानीय समस्याएं रखीं, जिसमें पानी की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के ...