नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई। 90 साल की बेनी बाई पत्नी श्याम सिंह अपने कमरे में सोकर आराम कर रही थीं। इसी दौरान कमरे में अचानक आग भड़क गई और वह लपटों में घिर गईं। रात करीब 1 बजे जैसे ही लपटें दिखीं, बेटे ने तुरंत चिल्लाकर परिजनों को बुलाया। पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़ने लगे। परिजन ने तत्काल आग को बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। जब तक दरवाजा टूटा और आग पर काबू पाया, बेनी बाई पूरी तरह जल चुकी थीं। बुजुर्ग जिस समय हादसे का शिकार हुई है। वहां उसके बिस्तर के पास ही ठंड से बचाव के लिए हीटर जल रहा था।जब घटना स्थल पर पुलिस पहुंची है तो हीटर का तार और प्लग दोनों बुरी तरह जल चुके थे। शुरुआती पड़ताल में पुलिस को आशंका है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.