MP में 6 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, 1674 करोड़ स्वीकृत; सिंचाई समेत कई परियोजनाओं को भी हरी झंडी
भोपाल, अप्रैल 13 -- मध्यप्रदेश में 6 नई मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 1674 करोड़ रुपये मंजूर किये गए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही सागर जिले की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के निर्माण की भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 286 करोड़ 26 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दिए जाने के अलावा लोक निर्माण विभाग, महिला बाल विकास के कार्यों और कृषि विभाग के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है।इन जिलों में खुलेंगे नए कॉलेज, कब तक बनकर तैयार? अधिकारी के अनुसार, ''भारत सरकार की सहायता से प्रदेश में नये चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना आगामी पांच वर्षों में पूरी की जाएगी। इसके लिए 1,674 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई। इसमें जिला चिकित्सालय को चिकित्सा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.