शिवपुरी, जून 12 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चार साल की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्ची के शरीर, गले और गुप्तांग पर चोट के निशान मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। शुरुआती जांच में हत्या और रेप के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्ची के पिता से पूछताछ की जा रही है।गला दबाकर हत्या की आशंका जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात बच्ची के दादा और चाचा उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। कुछ देर बाद उसका पिता भी अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में बच्ची की हालत और शरीर पर मिले चोटों के निशानों को देखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही ...