इंदौर, मई 9 -- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रीय राजमार्ग-52 आगरा-मुंबई कॉरिडोर के एक महत्वपूर्ण हिस्से को 6-लेन बनाने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर काम शुरू कर दिया है। लगभग 160 किलोमीटर लंबे इस इंदौर-खलघाट-सेंधवा-महाराष्ट्र सेक्शन के विस्तार से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस परियोजना के तहत भेरू घाट, बाकनेर घाट और बिजासन घाट सहित इस मार्ग पर आने वाले अन्य चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों को भी छह-लेन में अपग्रेड किया जाएगा। NHAI ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि DPR का काम अभी चल रहा है और रिपोर्ट को अंतिम रूप दिए जाने के बाद कई चरणों में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्राधिकरण ने बताया कि इस परियोजना को एक दीर्घकालिक समा...